जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल तीसरे ने किया आत्मसमर्पण तीनों गिरफ्तार

फिरोजाबाद में नारखी थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और मक्खनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा पुत्र घनश्याम और मिथुन पुत्र वेदप्रकाश, निवासी केरावली थाना करहल, जनपद मैनपुरी के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी अंशु पुत्र घनश्याम ने पुलिस की घेराबंदी के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी नारखी और मक्खनपुर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में वांछित थे। चोरी का माल बेचने के लिए बाइक से जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने जलेसर पुल सर्विस रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा और मिथुन के पैर में गोली लग गई। वहीं, अंशु ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
घायल दोनों बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से दो चेन, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल, तीन करधनी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स और 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अनुज उर्फ अनूप उर्फ मोटा पर विभिन्न जनपदों में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अनुज और मिथुन की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।‌ पुलिस जांच में सामने आया कि 18 मार्च 2026 को नारखी क्षेत्र के हरीनगर लदपुरा में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी तथा 20 अगस्त को मक्खनपुर क्षेत्र के राजपुर बलाई में हुई चोरी के मामलों में भी इन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। इस कार्रवाई में नारखी थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरी, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार तथा मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार, कारतूस, नकदी, आभूषण तथा बाइक बरामद की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बरामदगी, आपराधिक इतिहास और पूर्व की चोरी की घटनाओं के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ