सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार करवाचौथ पर युवा अधिवक्ता जतिन यादव ‘रोमन’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद इटावा में त्योहारों से पहले जाम का झाम, बाजारों में निकलना मुश्किल, स्टेशन जाने वाले यात्रियों की छूट रहीं ट्रेनें तथा जेब कतरों से रहें सावधान

इटावा में त्योहारों से पहले जाम का झाम, बाजारों में निकलना मुश्किल, स्टेशन जाने वाले यात्रियों की छूट रहीं ट्रेनें तथा जेब कतरों से रहें सावधान

दीपावली धनतेरस व छठ पर्व आने से पूर्व शहर के हर चौराहों पर जाम की समस्या से आम नागरिकों को त्योहार का जरुरतमंद चीजों को दुकानों से खरीदने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां स्टेशन बजरिया व शहर के व्यस्ततम चौराहों नौरंगाबाद, नगर पालिका व तहसील चौराहों पर सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक यहां भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे स्टेशन बजरिया के बाहर सैफई जाने वाली बसें व थ्री व्हीलर वाले दबंग इस मार्ग पर सवारियां भरने के लिए खड़े हो जाते हैं। जहां सुबह अधिवक्ताओं को कचहरी जाने के लिए तथा यात्रियों को त्यौहार के समय यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचना बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तथा जाम में फंसे होने पर उनकी समय पर ट्रेन भी छूट जाती है। इसी तरह नौरंगाबाद से नगर पालिका चौराहा व तहसील चौराहा तक इस रोड़ पर दुकानदार भी कम दोषी नहीं है जो अपनी दुकानों की नालियों के बाहर सामान रखकर ग्राहकों के दुपहिया वाहन खड़ा करवाने के साथ अतिक्रमण कर रहे हैं। इन दुकानों के बाहर खड़े वाहनों तथा इन मार्गों पर चलने वाले थ्री व्हीलर यहां जाम होने से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल व कोचिंग जाने व मरीजों को एम्बुलेंस से अस्पताल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारी नेताओं ने बताया कि इन चौराहों पर पहले उस क्षेत्र का चौंकी इंचार्ज अपने फोर्स के साथ तथा ट्रेफिक जवान पहले क्रम वाई क्रम ड्यूटी देते थे। लेकिन अब चौराहों पर दो पीआरडी जवान या होमगार्ड के जवान ड्यूटी देते हैं और वह भी स्थानीय दुकानों से कुर्सी लाकर बैठ जाते हैं। सावन माह में कांवर यात्रा को देखते हुए सीओ सिटी की तरफ से व नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा यहां अतिक्रमण अभियान चलाया भी गया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन सुस्त क्यों हो गई। यहां पुलिस की शह पर पुल कहारन, तिकोनिया से लेकर नगर पालिका चौराहे तक दुकान पर अपनी दुकानों के बाहर पांच सौ लेकर एक हजार रुपये प्रतिदिन से हिसाब से रेहड़ी-पटरी व फलों व मीट बेचने वाले ठेले लगवाते हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले त्यौहारों में लोगों को सामान खरीदने के लिए पैदल ही आना पड़ेगा। इन मार्गों पर पड़ने वाले सभी मुख्य बाजार है। जहां लोगों को त्यौहार के जरुरतमंद चीजें यहां मिलती है और बाजारों में भीड़ होने के कारण जेब कतरे लोगों की जेब काट देते हैं। समय-समय पर पुलिस प्रशासन कथित दुकान दारों का चालान करती रहें जिससे जाम की समस्या कुछ हद तक हल हो सकती हैं।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

 

Leave a Comment

और पढ़ें