
शहर के राजेंद्र हुंडई शोरूम में आज बहुप्रतीक्षित Hyundai Bayon कार की लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर और केक काटकर नई कार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शोरूम के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।
लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज तिवारी और डायरेक्टर पंकज तिवारी (बबलू महिंद्रा) ने एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को बुके भेंटकर स्वागत किया। समारोह में डायरेक्टर दीपक तिवारी, धीरज तिवारी, अनुज तिवारी तथा कंपनी के जनरल मैनेजर अजीत सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस मौके पर जनरल मैनेजर अजीत सिंह ने Hyundai Bayon के फीचर्स, डिजाइन और प्रमुख खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को कार की विशेषताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के पदाधिकारियों ने नई कार की लॉन्चिंग को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
समारोह में कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों की मौजूदगी के बीच Hyundai Bayon का औपचारिक शुभारंभ संपन्न हुआ।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064