जिला बार एसोसिएशन की कैंटीन में मना अधिवक्ता जतिन यादव ‘रोमन’ का जन्मदिन, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

करवाचौथ के पावन अवसर पर युवा अधिवक्ता जतिन यादव उर्फ रोमन का जन्मदिन जिला बार एसोसिएशन की कैंटीन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बृजेन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने केक काटकर जतिन यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

जन्मदिन समारोह के दौरान जतिन यादव ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बृजेन्द्र गुप्ता से आशीर्वाद लिया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दीपू भदौरिया ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महामंत्री नितिन तिवारी सहित विनीत द्विवेदी, राजीव त्रिपाठी, अनुपम मिश्रा, सचिन तिवारी, विवेक तिवारी, आशीष तिवारी, देव प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह चौहान, मनीष पाल, प्रवेश शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, अमित चौरसिया, बॉबी राजपूत, मोहम्मद जफर, अनिल यादव, अवधेश कुमार, सौरभ यादव, भोले सिंह, अमित दीक्षित, अबिरल मिश्रा, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शाजिद, दीपेन मिश्रा, अनुज यादव, विनीत कुमार, शांति वीर, कुलदीप मिश्रा सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

सभी अधिवक्ताओं ने जतिन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064