सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा

सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के

इटावा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज दिन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृह क्षेत्र सैफई पहुंचे। यहां हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को अपना व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बताया। वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने के अखिलेश यादव के दावे पर पलटवार करते हुए रिजिजू ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का भरोसा जताया। पत्रकारों से बातचीत के बाद वह हेलीकॉप्टर से ऐतिहासिक बौद्ध स्थल संकिसा के लिए रवाना हो गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह संकिसा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए वहां जा रहे हैं। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार, भगवान बुद्ध अपनी माता और देवताओं के साथ देवलोक से यहां उतरे थे। सम्राट अशोक ने भी इस स्थल पर स्तंभ स्थापित कराया था। उन्होंने कहा कि संकिसा और आसपास के क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इस दिशा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ बातचीत की जाएगी।

खरगे के बयान पर कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण विपक्ष के नेता हताशा में विवादित बयान दे रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि भाजपा ने भी करीब 50 वर्ष विपक्ष में बिताए, लेकिन पार्टी ने अपना संतुलन नहीं खोया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने मेहनत और जनता के बीच काम करके सफलता हासिल की है।

उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर काम करने से विश्वास हासिल होता है। केवल विदेश यात्राओं और कभी-कभार विवादित बयान देने से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता।

धार्मिक स्थलों पर जाना अधिकार, लेकिन आम लोगों को परेशानी न हो

राहुल गांधी के रामलला के दर्शन करने और व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से जुड़े सवाल पर रिजिजू ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाना हर व्यक्ति का अधिकार है। हालांकि, इसके कारण आम लोगों की जिंदगी और कारोबार प्रभावित नहीं होने चाहिए। विरोध के नाम पर तोड़फोड़ और हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

डिजिटल विधानसभा और बेहतर सड़कों की सराहना

उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद को डिजिटल किए जाने की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब विधायक मोबाइल के माध्यम से सवालों के जवाब और जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है।

अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए रिजिजू ने बताया कि बचपन में दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश या असम जाते समय सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश पार करने में तीन दिन तक लग जाते थे। बेहतर सड़कों और परिवहन सुविधाओं के कारण अब यह सफर काफी आसान हो गया है और एक ही दिन में पहुंचना संभव है।

2027 में भाजपा सरकार बनने का जताया भरोसा

अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के दावे पर रिजिजू ने कहा कि अखिलेश उनके व्यक्तिगत मित्र हैं, लेकिन राजनीतिक रूप से दोनों अलग-अलग दलों में हैं और प्रतिद्वंद्वी हैं। ऐसे में अखिलेश अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा करेंगे, जबकि भाजपा को अपनी जीत का भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और उत्तर प्रदेश का हित मजबूत भाजपा सरकार में सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन के दावों पर भी सवाल उठाए।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें