इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले— ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए’ इटावा : आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए 30 पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान

इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को इटावा में एसआईआर रद्द करने वोट चोरी रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन संयुक्त किसान मोर्चा की उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य एवं किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री कामरेड मुकुट सिंह ने सौंपा। इसमें ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’, ‘एसआईआर रद्द करो’, ‘ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो’ और ‘वोट के अधिकार पर हमले बंद करो’ जैसे नारे देते हुए चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई गई।

ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने कथित वोट चोरी पर रोक लगाने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई। इसके साथ ही चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित वर्ष 2023 में किए गए संशोधन को रद्द कर नियुक्ति प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को फिर से शामिल करने की मांग की गई, ताकि चुनाव आयोग की स्वायत्तता सुनिश्चित हो सके। मोर्चा ने व्यापक चुनाव सुधार करने और चुनाव में धनबल व बाहुबल के प्रभाव पर अंकुश लगाने की भी मांग उठाई।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर 24 अक्टूबर को जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में इटावा में भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।

इस दौरान किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, वरिष्ठ नेता कामरेड प्रेम शंकर यादव और नौजवान सभा डीवाईएफआई के प्रांतीय संयुक्त मंत्री नितिन यादव भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी चर्चा की।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें