इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले— ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए’

इटावा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया नमन

 

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को किया याद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी सलामी

 

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्त्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में सलामी दी गई और शोक प्रदर्शन किया गया। एसएसपी ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शौर्यगाथाओं का स्मरण करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। यह गीत पुलिस बल के शौर्य, त्याग, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित करता है।

21 अक्टूबर को मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

पुलिस स्मृति दिवस का ऐतिहासिक महत्व 21 अक्टूबर 1959 की उस घटना से जुड़ा है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों की स्मृति और कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

यह दिवस देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उनका साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

इटावा पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को सदैव स्मरणीय बताते हुए नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इटावा पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनकी गौरवशाली परंपरा से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें