इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले— ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए’ इटावा : आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए 30 पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान

युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

 

ग्वालियर के नाले में मिला था बृजेन्द्र का शव अहमदाबाद से लौटते समय हो गए थे लापता पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन


ग्वालियर में नाले से युवक का शव मिलने के बाद गुरुवार रात इटावा में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतक बृजेंद्र का शव इटावा पहुंचने पर परिजन उसे लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ सैकड़ों लोग भी पहुंच गए और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। देर रात पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।

जानकारी के अनुसार बृजेन्द्र 11 अक्टूबर को अपने एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी को बरामद कराने के लिए पुलिस टीम के साथ अहमदाबाद गए थे। पुलिस ने वहां किशोरी को बरामद कर उसे भगाकर ले जाने के आरोपी युवक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। वापसी के दौरान कार में जगह कम होने के कारण बृजेन्द्र और उनके एक अन्य रिश्तेदार को अहमदाबाद में ही छोड़ दिया गया था।

इसके बाद दोनों किसी तरह ग्वालियर पहुंचे, जहां से बृजेन्द्र अचानक लापता हो गए। उनका रिश्तेदार अकेले इटावा लौट आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार ने बृजेंद्र की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच 21 अक्टूबर को ग्वालियर के एक नाले से बृजेन्द्र का शव बरामद हुआ। ग्वालियर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद 22 अक्टूबर को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

शव पहुंचते ही कोतवाली में प्रदर्शन

गुरुवार रात करीब नौ बजे बृजेन्द्र का शव इटावा पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। परिजनों ने साथ गए एक करीबी रिश्तेदार पर बृजेन्द्र की हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर गुमशुदगी के मामले में शुरुआत में ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी श्री अवनीश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब रात 11 बजे तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने निष्पक्ष जांच और आरोपों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।

नामजद युवक पर हत्या का आरोप

मृतक के भाई विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बृजेन्द्र की गुमशुदगी के मामले में नामजद युवक को पुलिस थाने लेकर आई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। विजय सिंह ने उसी युवक पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए परिवार शव लेकर घर जा रहा है।

सीओ सिटी श्री अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की पुलिस ने कराया है। परिजनों ने युवक के एक करीबी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया गया है। वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। परिजनों को समझाकर शांत करा दिया गया है।

फिलहाल बृजेन्द्र की मौत के मामले में हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ग्वालियर पुलिस से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें