इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा

इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे

यूजीसी काला कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के तत्वावधान में आज 26 अक्टूबर 2026 को शहर के एक निजी होटल सौरैया में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। दोपहर एक बजे आयोजित इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में यूजीसी काले कानून के विरोध में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की भावी कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

सम्मेलन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी (एडवोकेट), इटावा जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार मिश्रा, महेश दुबे, प्रतिभा मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा दुबे और दीपक अग्निहोत्री सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में यूजीसी काले कानून के विरोध में संगठन की आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें