सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार करवाचौथ पर युवा अधिवक्ता जतिन यादव ‘रोमन’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद इटावा में त्योहारों से पहले जाम का झाम, बाजारों में निकलना मुश्किल, स्टेशन जाने वाले यात्रियों की छूट रहीं ट्रेनें तथा जेब कतरों से रहें सावधान

सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के पक्का तालाब स्थित पटेल चौक पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सपा जिला महामंत्री वीरभान सिंह भदौरिया, विक्की गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद किया।

वहीं, जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने भी अपने व्यापार मंडल के साथियों के साथ पटेल चौक पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें