जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

बसरेहर में साइकिल सवार युवती को बाइक से टक्कर मारकर किया बेहोश 70 हजार रुपये लूटकर फरार हुए दो युवक

जनपद इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र में साइकिल से गांव जा रही 19 वर्षीय युवती को बाइक सवार दो युवकों द्वारा टक्कर मारकर गिराने और कथित रूप से नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेहोशी की हालत में उसके पास रखे 70 हजार रुपये लेकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सड़क किनारे बेहोश मिली युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस लुट की घटना से क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई। बसरेहर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर निवासी सतेंद्र राजपूत की 19 वर्षीय बेटी अंशु यूनियन बैंक की पंजाबी कॉलोनी शाखा में करीब तीन माह से काम कर रही है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसके पिता ने खेत खरीदने के लिए सेंट्रल बैंक की केके डिग्री कॉलेज शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद अंशु रुपये लेकर ऑटो से घर के लिए रवाना हुई। बताया गया कि शाम करीब साढ़े छह बजे अंशु बसरेहर निवासी बाबा रामरतन के घर से साइकिल लेकर अपने गांव सिरसा जाने लगी। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले नगला जमुनिया और बिहारी अड्डा के बीच बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंशु सड़क पर गिर गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने अंशु को कोई नशीली वस्तु सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि युवती के बेहोश होने के बाद दोनों युवक उसके पास रखे 70 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद अकबरपुर निवासी एक युवक की नजर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी अंशु पर पड़ी। उसने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अंशु को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि युवती को नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश करने और 70 हजार रुपये लूटने के आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही ह

 

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ