जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ

वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में निःशुल्क होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा शिविर के साथ वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम इटावा द्वारा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं प्रभारी वामा सारथी के समन्वय से आयोजित इस शिविर में आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता रही। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में अनुभवी होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान सर्दी-जुकाम, खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी समस्याओं, पाचन तंत्र की शिकायतों सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया।

वहीं, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की शुगर और ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सुझाव दिए। इसके साथ ही आई ड्रॉप, जलने-कटने में उपयोगी दवाओं सहित अन्य आवश्यक एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर जोर दिया गया। वामा सारथी संगठन द्वारा पुलिस परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य संरक्षण और जीवनशैली में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम इटावा एवं सहयोगी चिकित्सकीय स्टाफ के समन्वय से शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वामा सारथी की ओर से इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें