
भरथना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पार्क के पास खड़ी कार के अंदर सरकारी शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कार में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में तैनात था और भरथना में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रहा था। शुक्रवार को पार्क के पास एक कार काफी देर से खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने कार के अंदर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भरथना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर शिक्षक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शिक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24
मो.7417197064