जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने सैफई पहुंचे श्री अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर घेरा

 

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अपनी धर्मपत्नी सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के साथ आज रक्षाबंधन पर्व पर सैफई आवास पर आकर अपनी चचेरी बहन व आस-पास रहने वाली सभी बहनों व बच्चियों से राखी बंधवाई और उन्होंने मिठाई खिलाई तथा उपहार भी भेंट किए। इस बीच यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान नाराज होकर कहा कि आप लोग कभी बीजेपी वालों से सवाल करते हो। बीजेपी के पास कोई काम नहीं हैं। देश में नफरत फैलाने के अलावा समाज को बांटने के अलावा और हिन्दू-मुसलमान करने के अलावा उन्होंने कहा कि इनकी डबल-इंजन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनके द्वारा बनवायें गये एक्सप्रेस-वे में जगह-जगह भारी गड्ढे हो गये। अस्पतालों में फ्लू और स्वाइनफ्लू व गम्भीर बीमारियों के लिए दवाएं नहीं हैं और जो दवाएं हैं उन्हें महंगी कीमतों पर बिकवाई जा रही हैं। जहां गरीब दवा न लें पाने के कारण वे मौत मर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आज स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर नहीं हैं और बच्चें जर्जर टूटें स्कूलों में पढ़ रहे हैं। हर विभाग में हजारों पद खाली हैं। उन्हें नौकरी देने के नाम पर हजारों पेपर लीक करवा दिये जाते हैं। और जो बच्चें जंतर-मंतर मैदान पर हक मांगने के लिए जाते हैं। उन पर इस देश के गृहमंत्री लाठीचार्ज व “पैलेट गन” चलवाकर घायल करवा देते हैं। और सदन में अपनी जिम्मेदारी लेने के बजाय आते नहीं। आज देश में शक्कर, पेट्रोल-डीजल से लेकर सारे खाद्य पदार्थ महंगे हो गये क्या इसका कोई जवाब देही नहीं हैं। जनता इन मांगों के लिए प्रदर्शन करती हैं तो ये लोग आन्दोलन को कुचलने का काम कर रही हैं। ये लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन जनता इनके झूठ को समझ चुकी हैं और आने वाले चुनाव में जनता इनको जबाव देंगी और 2027 में सपा अपने गठबंधन के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें