जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी आजीवन मुफ्त बस यात्रा

जनपद इटावा के विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने किया। योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सामान्य बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया। इटावा के प्रेरणा सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा और सुना।

इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने महिलाओं को योजना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल वरिष्ठ महिलाओं को आवागमन में सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ