
शहर में भीषण गर्मी के चलते हर चौराहों पर जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जहां स्टेशन बजरिया व शहर के व्यस्ततम चौराहा नौरंगाबाद चौराहा पर सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर मैनपुरी व सैफई जाने वाली बसें व थ्री व्हीलर वाले दबंग इस मार्ग पर सवारियां भरने के लिए खड़े हो जाते हैं। जहां सुबह कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं को तथा रक्षाबंधन पर्व समाप्त होने के बाद लोगों को स्टेशन तक पहुंचना बहुत मुश्किलों हो रही हैं। तथा जाम से फंसे होने पर उनकी समय पर ट्रेन भी छूट जाती हैं। इसी तरह नौरंगाबाद से नगर पालिका चौराहा तक इस रोड़ पर दूकान दार अपनी दूकान के नाली बाहर सामान रखने के साथ ग्राहकों के दुपहिया वाहन खड़ा करवाने के साथ यह रोड़ पर अतिक्रमण कर रहे हैं। व दूकानों के बाहर लगे वाहनों से यहां जाम होने से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं स्कूल व कोचिंग जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। समाज सेवी चमन शर्मा व रघुवीर यादव पत्रकार ने बताया इन चौराहों पर पहले उस क्षेत्र का चौंकी इंचार्ज व ट्रैफिक जवान पहले क्रम वाई ड्यूटी देते थे। लेकिन अब चौराहों पर दो पीआरडी या होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी रहती हैं और वह भी दूकानों से कुर्सी लाकर बैठ जाते हैं। सावन माह में कांवर यात्रा के दौरान सीओ सिटी व नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा की तरफ से अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। जो अब सुस्त क्यों हो गया। यहां पुलिस की शह पर नगरपालिका चौराहे से लेकर तिकोनिया तक दूकान दार अपनी दूकानों के बाहर पांच सौ लेकर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रेहड़ी व फलों व मीट बेचने वाले ठेले लगवाते हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले त्यौहारों में लोगों को सामान खरीदने के लिए पैदल ही आना पड़ेगा। समय-समय पुलिस कठित दुकानदारों का चालन करती रहें और जाम की समस्या कुछ हद तक हल होती रहेगी।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064