जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

इटावा में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी आजीवन मुफ्त बस यात्रा

जनपद इटावा के विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने किया। योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सामान्य बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया। इटावा के प्रेरणा सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा और सुना।

इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने महिलाओं को योजना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल वरिष्ठ महिलाओं को आवागमन में सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें