जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा में बारिश का कहर अचानक भरभराकर गिरी मिट्टी की करार दो मकान क्षतिग्रस्त पिता-पुत्र घायल

इटावा में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच यमुना तलहटी क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब एक बजे मिट्टी की करार अचानक भरभराकर गिर गई। करार का मलबा नीचे बने दो मकानों पर जा गिरा, जिससे दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान मकानों में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में संजय शर्मा (30) और उनका 11 वर्षीय पुत्र रोहन शर्मा घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मिट्टी की करार काफी कमजोर हो गई थी। इसी वजह से देर रात अचानक करार का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और उसका मलबा मकानों पर जा गिरा। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली थी। हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग लगातार कमजोर हो रही मिट्टी की करार को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ