जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

नीलकंठ महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अलौकिक श्रृंगार फूलों और आर्टिफिशियल ज्वैलरी से सजे बाबा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

सावन के अंतिम चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विभिन्न प्रकार के फूलों एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया, जिससे मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी।

इस पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के भव्य श्रृंगार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर परिसर में चारों ओर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेविन हिल्स कॉलेज के बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने धार्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकंठ कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाजपेई, महामंत्री राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष लल्लन दुबे, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित, लाल दिग्दर्शन सिंह, रमेश यादव, रामजी अवस्थी, प्रशान्त दीक्षित, सिंटू दुबे, जतिन यादव एडवोकेट, ईशू एवं संदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ