भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी का जन्मदिन आज पहली बार जनपद के महेवा ब्लाक के प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति संगीत माहौल में बड़े उत्साह के साथ मनाया तथा स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धा भाव से नमन किया। तथा एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री रामकृष्ण ओझा तथा विशिष्ट अतिथि पी.सी.सी.आब्जर्वर श्री प्रकाश प्रधान, श्री मदन मोहन शुक्ला व पूर्व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल यादव थे। इस कार्यक्रम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश वर्मा, प्रशान्त तिवारी, कोमल सिंह कुशवाह, अरुण यादव,अम्बूज तिवारी, संजय दोहरे, पल्लव दुबे एडवोकेट,सरवर अली आदि ने स्व.राजीव गांधी के प्रति अपने विचार प्रकट किये। आपको बताते चलें पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को दिल्ली में हुआ था उनकी मां का स्व.श्रीमती इन्दिरा गांधी व पिता का नाम स्व.श्री फिरोज गांधी था। इन्दिरा जी की हत्या के बाद तथा 1984 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हीं ने देश में संचार क्रांति को नई दिशा देकर देश में सबसे पहले कंप्यूटर लायें थे। उस समय कंप्यूटर का काफी विरोध हुआ था और कहा गया था कि यह लोगों की नौकरी छीन लेगा। आज यही कंप्यूटर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन रोजगार दे रहा है। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने अधिकार, किसानों को पंचायती राज व मनरेगा तथा राशन वितरण योजनाओं सहित काफी महत्वपूर्ण कार्य देश के लिए किये तथा संकीर्ण सोच लिट्टे जैसे संगठन ने 21मई सन् 1991को उनकी हत्या कर दी जो देश के लिए शहीद हुए। वे अपने विरोधी पार्टी के नेता स्व. पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेई व स्व.नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जैसे नेताओं का बड़ा सम्मान करते थे। आज के राजनेता दुश्मन की तरह व्यवहार करते हुए गाली-गलौज देकर अपमान करते हैं।
