जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

बरेली में प्रेम प्रसंग से नाराज चाचा जय प्रकाश ने नाबालिग भतीजी की गला दबाकर हत्या की, शव खेत में दफनाया

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे परिवार के लोग पसंद नहीं करते थे। इसी बात से नाराज होकर छात्रा के चाचा जय प्रकाश ने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद चाचा ने शव को खेत में ले जाकर गहरे गड्ढे में दफना दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्रा के पैरों में लोहे की छह कीलें भी गाड़ दी थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और खेत से छात्रा का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी चाचा जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें