नईदिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए कैश निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। इसके तहत BSBD खाताधारकों को हर महीने कुल 4 कैश निकासी मुफ्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 5वीं और प्रत्येक अतिरिक्त कैश निकासी पर ₹15 प्लस GST का शुल्क देना होगा। नए नियम के लागू होने के बाद तय सीमा से अधिक नकद निकासी करने वाले खाताधारकों पर बैंक द्वारा निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा। ऐसे में BSBD खाताधारकों को कैश निकासी की संख्या का ध्यान रखना होगा।