जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

हापुड़ में मंदिर परिसर में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पुजारी नेत्रपाल दिल्ली से गिरफ्तार

हापुड़ मंदिर में तीज खेलने गई 11 वर्षीय बच्ची के साथ मंदिर परिसर में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुजारी नेत्रपाल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची तीज खेलने के लिए मंदिर परिसर में गई थी। आरोप है कि शाम के समय धुंधलका होने पर पुजारी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर मंदिर परिसर में पेड़ों के नीचे ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी पुजारी नेत्रपाल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
नाबालिग की पहचान उजागर न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ