जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

औरैया में तालाब में 25 कुंतल मछलियां मृत मिलने से मचा हड़कंप, मत्स्य पालक ने जहर डालने का लगाया आरोप

औरैया के बेला थाना क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक तालाब में अचानक बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते करीब 25 कुंतल मछलियां मृत अवस्था में पानी की सतह पर उतराती हुई दिखाई देने लगीं। घटना से मत्स्य पालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मत्स्य पालक का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश के चलते तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिसके कारण इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई। सुबह जब तालाब में मछलियां मृत अवस्था में दिखाई दीं तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मछलियों की मौत किस कारण से हुई और क्या वास्तव में तालाब में किसी जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही मछलियों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर मत्स्य पालक ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ