सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार करवाचौथ पर युवा अधिवक्ता जतिन यादव ‘रोमन’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद इटावा में त्योहारों से पहले जाम का झाम, बाजारों में निकलना मुश्किल, स्टेशन जाने वाले यात्रियों की छूट रहीं ट्रेनें तथा जेब कतरों से रहें सावधान

संगठन सृजन अभियान के तहत इटावा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने पर जोर

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एआई सीसी आब्जर्वर श्री रामकृष्ण ओझा एवं पीसीसी आब्जर्वर श्री प्रकाश प्रधान मदन मोहन शुक्ला का जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज उनके आगमन पर जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष राशिद खान ने अपने कांग्रेस साथियों के साथ आज महान कवि तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर उनका गर्मजोशी के साथ पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाचस्पति दुबे व प्रशान्त तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न दलों से आयें आधा सैकड़ों से अधिक पदाधिकारी एवं समाज सेवियों को उनके समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी गई। राष्ट्रीय सचिव श्री रामकृष्ण ओझा ने स्थानीय कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों,बेरोजगारी मुद्दों व महंगाई जैसे के खिलाफ हर संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पी.सी.सी.ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृर्जन अभियान के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले जिला अध्यक्षों के चुनाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। रामकृष्ण ओझा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर नये अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी पूरी टीम का इटावा में तीन-चार दिनों का प्रवास रहेगा। इसके बाद शीघ्र ही हम लोगों का पुनः पांच दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान वह जनपद के समस्त शहर,विकास खण्डों और बूथ स्तर तक के एक-एक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जिस तरह से सांप्रदायिकता और नफरत की आग में जल रहा है। लोगों ने जिस तरह से लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति अपना विश्वास खोया है वह इस भाजपा सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि आज देश के छात्रों,नौजवानों,बेरोजगारों,महिलाओं और शोषित-वंचित गरीबों को सिर्फ़ कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखाई दे रहा है और जननायक राहुल गांधी उनके लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। आने वाला समय निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

 

Leave a Comment

और पढ़ें