जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

मंदिर में पूजा करने पहुंची वृद्ध महिला से लूट का प्रयास, विरोध करने पर बदमाशों ने किया हमला



 

 

जनपद थाना ऊसराहार क्षेत्र के ताखा तहसील के समीप कऊआ गांव में बुधवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंची करीब 60 वर्षीय वृद्ध महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से कुंडल और जंजीर लूटने का प्रयास किया। महिला ने बदमाशों का बहादुरी से विरोध किया तो उन्होंने उसे धक्का दे दिया। घटना में महिला के दांत टूटने के साथ सिर में गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कऊआ गांव निवासी श्रीमती शालिनी तिवारी (60) बुधवार सुबह गांव स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे दो अज्ञात बदमाशों ने उनके कानों के कुंडल और गले की जंजीर छीनने का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उनसे भिड़ गईं। महिला के विरोध के चलते बदमाश अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और उनके दांत टूट गए तथा सिर में गंभीर चोटें आईं।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए ताखा अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना ऊसराहार पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह-सुबह मंदिर में पूजा करने गई वृद्ध महिला से लूट के प्रयास की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

रजत यादव पत्रकार
मो. 7417197064

 

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ