जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा में 28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ


इटावा में महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को कानपुर जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने गुब्बारे उड़ाकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न जनपदों से पहुंचे पुलिस खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। डीआईजी यमुना प्रसाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल पुलिसकर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 9 जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के बीच हॉकी मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर स्टेडियम में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उद्घाटन अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और विभिन्न टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ