लखनऊ में नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार करके भेजी गईं जेल
- Jan Niti 24
- No Comments
-
Post Views: 20
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के गादियाना आदर्श विहार में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की कैटल कैचर टीम और पुलिस बल पर पथराव व हमला करने के मामले में पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच में दोनों की घटना में संलिप्तता सामने आई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।