इटावा शहर के प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि कन्हैया यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर मित्रों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर कन्हैया यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह में दीपक श्रीवास्तव, रजत यादव, जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कांत गुप्ता, राजा बाबू, अभिषेक, मनू चौरसिया, मनू वर्मा, मयंक, ईशू, हिमांशु तिवारी, आनंद, नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
