जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

इटावा में जमीन विवाद को लेकर पिता से मारपीट बचाने पहुंची बेटी आज्ञा दुबे पर भी हमला चाचा पर पेट में लात मारने व गाली-गलौज का आरोप

इटावा में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पिता के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के साथ भी मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महेश दुबे का आरोप है कि उनके भाई जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उन्होंने जमीन पर कब्जा करने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पिता के साथ मारपीट होते देख उनकी बेटी आज्ञा दुबे बीच-बचाव करने पहुंची। इसी दौरान उसके चाचा ने भी आज्ञा के साथ मारपीट की और उसके पेट में लात मार दी। पीड़िता ने चाचा पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद आज्ञा दुबे ने थाना कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें