जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा सात वर्षीय बच्चे की मौत के बाद गांव पहुंचे डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा बीमार ग्रामीणों की जांच और उपचार के दिए सख्त निर्देश

 

जनपद इटावा के विकासखंड चकरनगर की ग्राम पंचायत गढ़ाकास्दा के मजरा पुरा मल्लाहन में बुखार से पीड़ित सात वर्षीय बच्चे की मौत के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने गांव का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांव के सभी बीमार लोगों की जांच कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुरा मल्लाहन निवासी भारत निषाद के सात वर्षीय पुत्र किशन की बुखार से पीड़ित होने के बाद आगरा के सर्वोदय हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया था कि जिला अस्पताल में उनके बेटे को भर्ती नहीं किया गया। उनका कहना था कि यदि समय पर उपचार और भर्ती की सुविधा मिल जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी। बच्चे की मौत की जानकारी के बाद शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने ग्रामीणों से भी गांव में बुखार एवं अन्य बीमारियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि गांव में सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कराई जाए और जो लोग बीमार हैं, उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को गांव में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। डीएम ने एडीओ पंचायत श्यामबरन राजपूत को गांव में विशेष रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने की अपील की। इस दौरान एसडीएम रोहित कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत श्यामबरन राजपूत, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ