जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

मकान का हिस्सा गिरने से निकला 70 फीट गहरा प्राचीन कुआं बारिश के दौरान टला बड़ा हादसा

इटावा शहर के मोहल्ला बरहीपुरा में जैन मंदिर के बगल स्थित बृजेश प्रजापति के मकान में रविवार को भीषण बारिश के दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने के बाद वहां करीब 70 फीट गहरा प्राचीन कुआं दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि हादसे के समय बिजली नहीं आ रही थी, जिसके चलते परिवार के सदस्य मकान के बाहर बैठे हुए थे। इस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना को परिवार के लोग ईश्वर की कृपा मान रहे हैं।

मकान का हिस्सा गिरने से गृहस्थी का काफी सामान कुएं में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति का जायजा लिया।

गृहस्वामी बृजेश प्रजापति की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट: रजत यादव
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें