
इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर दिनदहाड़े मारपीट और लूटपाट का आरोप सामने आया है। पीड़ित सुनील कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि फोर व्हीलर गाड़ी संख्या UP 75 AX 0349 से आए तीन युवक उनकी दुकान में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके बुजुर्ग मौसा राम प्रकाश के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद युवक दुकान में रखे ₹6,000 नकद लेकर फरार हो गए। सुनील कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मामले में पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।