पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार गणेश चतुर्थी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

जनपद इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस ने रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक विशेष गाड़ाबंदी एवं गश्त मिलान अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें निर्धारित प्वाइंटों पर मुस्तैद रहीं और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चले अभियान के दौरान रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने के साथ प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। पुलिस टीमों ने निर्धारित पिकेट प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।

एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट एवं पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गश्त मिलान की स्थिति जांची और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य रात्रि के समय अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इटावा पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ