पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार गणेश चतुर्थी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर दिए एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दी है।

शिवपाल यादव ने कहा कि सपा संस्थापक एवं स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा लखनऊ में स्थापित किए गए लोहिया ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों को बुलाकर बैठक की गई, जिसमें आम सहमति से अखिलेश यादव को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

ट्रस्ट की बैठक में अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, दीपक मिश्रा, आदित्य यादव, राम नरेश यादव (इटावा), राम सेवक यादव, वीरपाल यादव (बरेली) और राजेश यादव शामिल रहे। बैठक में सभी आठ सदस्यों ने अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी सहमति दी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब पुराने सभी गिला शिकवा और अड़चनों को पीछे छोड़कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने अब सबसे बड़ा लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने इंडिया गठबंधन के सभी दलों को साथ लेकर जनता के चुनावी मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को 2027 के चुनाव में हरायेंगे और अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेंगे है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से पूरी मेहनत के साथ जुटने की अपील करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर अखिलेश यादव को 2027 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करना होगा।

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से कई अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का पहला काम जनता से किए गए वादों को पूरा करना होगा। पार्टी अपने घोषणापत्र को केवल घोषणा तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उसमें किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करेगी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और विचारों को आगे बढ़ाते हुए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हितों और उनसे किए गए वादों को प्राथमिकता देगी।

वर्ष 2017 में यादव परिवार के बीच हुए राजनीतिक विवाद के बाद तत्कालीन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव की जगह शिवपाल सिंह यादव को लोहिया ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से शिवपाल यादव लगातार ट्रस्ट की कमान संभाल रहे थे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

 

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ