जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

इटावा के बकेवर में पुलिस मुठभेड़ फायरिंग कर भाग रहा हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी गिरफ्तार पैर में लगी गोली चोरी की बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

जनपद इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, 9/10 सितंबर 2026 की रात थाना बकेवर क्षेत्र के निवाड़ी कला तिराहे के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अहेरीपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर अछल्दा की ओर भागने लगा।

पुलिस का आरोप है कि भागते समय अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए दूसरी मोबाइल टीम को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। दोनों ओर से पुलिस टीमों से घिरने के बाद आरोपी ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की।

इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त अंकित उर्फ फौजी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

13 मुकदमे दर्ज हिस्ट्रीशीटर है आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचन्द्र, निवासी ब्रह्मनगर, थाना कोतवाली, जनपद इटावा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसका हिस्ट्रीशीटर नंबर 293(A) है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 13 अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं।

तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

इस संबंध में थाना बकेवर में मु0अ0सं0 271/2026 के तहत धारा 109(1) (पु0मु0)/317(2)/336(3)/340(2) बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें