जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

नगर निकायों के विकास कार्यों पर डीएम सख्त बोले- जनता की जरूरत के मुताबिक हों काम

 

इटावा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निकायों में कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, जल निकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्क, एमआरएफ सेंटर सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनता की सुविधा और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। चालू वित्तीय वर्ष में आवंटित धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों का अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने कहा कि विकास कार्यों का चयन केवल बजट खर्च करने के उद्देश्य से न किया जाए, बल्कि जनता की वास्तविक जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर कार्य तय किए जाएं। आम नागरिकों के लिए जो कार्य सबसे अधिक जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाए।

जलभराव की समस्या का निकले स्थायी समाधान

बैठक में जलभराव की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल नालियों का निर्माण कर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। जिन स्थानों पर बारिश के दौरान पानी भरता है, वहां स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर जलभराव के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए और वैज्ञानिक तरीके से स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न हो।

जहां अंधेरा वहीं हो प्रकाश की व्यवस्था

प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि नगर निकायों में लगाई जाने वाली किसी भी लाइट पर किसी व्यक्ति का नाम अंकित न किया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से फैंसी लाइटों पर बजट खर्च करने के बजाय जिन स्थानों पर वास्तव में रोशनी की जरूरत है, वहां प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।

खुले में कूड़ा डंप करने पर रोक

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि नगर एवं गांवों के प्रवेश द्वारों, तालाबों और खुले स्थानों पर कूड़ा डंप करने की व्यवस्था पूरी तरह बंद की जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि एकत्रित कचरे को सीधे एमआरएफ (मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर भेजा जाए और आधुनिक तकनीक के माध्यम से उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा, ईओ जसवन्तनगर श्याम वचन सरोज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ