
इटावा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। तबादला सूची के तहत कई थाना और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार शशांक राजपूत को चकरनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चकरनगर के पूर्व थाना प्रभारी बलराम मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसी क्रम में SSP PRO गौरव कुमार को लवेदी थाना प्रभारी बनाया गया है। लवेदी के पूर्व थाना प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा का स्थानांतरण DCRB में किया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक कैलाश बाबू को लखेरा कुआं चौकी, बलरई का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
SSP की ओर से सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पुलिसिंग को प्रभावी करने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#EtawahNews #EtawahPolice #UPNews #UPPolice #PoliceTransfer #EtawahUpdate
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064