जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत भतीजे समेत दो घायल

इटावा दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की बाइक की सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा भरथना के मंडी रोड स्थित गिरधारीपुरा मोहल्ले के पास बीते दिवस शाम हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राजीव उर्फ बॉबी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे अंकित समेत दो लोग घायल हुए हैं।

बताया गया कि राजीव उर्फ बॉबी अपने भतीजे अंकित के साथ बाइक से दवा लेने गए थे। दवा लेकर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंडी रोड पर गिरधारीपुरा मोहल्ले के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर राजीव उर्फ बॉबी और अंकित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अंकित की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घर में मचा कोहराम

राजीव की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। अचानक हुई मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दवा लेकर कुछ ही देर में घर लौटने की उम्मीद लेकर निकले राजीव के इस तरह दुनिया से चले जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरधारीपुरा मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ