जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

द्वीप किरण हॉस्पिटल में गूंजी तीन किलकारियां महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म दो बेटे और एक बेटी मां समेत तीनों नवजात स्वस्थ

जनपद इटावा के द्वीप किरण हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। नवजातों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। प्रसव के बाद मां और तीनों नवजातों की हालत स्वस्थ बताई गई है। तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। अस्पताल के अनुसार, महिला का पिछले करीब आठ महीनों से डॉ. किरण कुमार की निगरानी में उपचार और नियमित जांच चल रही थी। विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख में प्रसव कराया गया, जिसके बाद मां और तीनों नवजातों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, डॉ. किरण कुमार इससे पहले भी पांच महिलाओं का सफलतापूर्वक त्रिशिशु एक साथ तीन बच्चों का प्रसव करा चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय चिकित्सकीय विशेषज्ञता, लगातार निगरानी और पूरी मेडिकल टीम के प्रयासों को दिया है। तीनों बच्चों के स्वस्थ जन्म की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है।

रजत यादव पत्रकार
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ