जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी में शेरनी राधिका की मौत लापरवाही के आरोप

सपा संस्थापक स्व.श्री मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी में आज सुबह लम्बी बीमारी के बाद शेरनी राधिका ने प्राण त्याग दिये। गत गत 52 दिन पूर्व सफारी के नाइट सेल में दूसरी शेरनी नीरजा ने शेरनी राधिका के ऊपर हमला कर उसकी पूंछ में काटकर जख्मी कर दिया था। जहां लॉयन सफारी के डीएफओ ने पशु चिकित्सालय मथुरा से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बुलाई गई थी। जहां डॉक्टर संजय पुरोहित ने उसका उपचार करते हुए उसमें संक्रमण न फैले इस लिए उसकी पूंछ काटकर आपरेशन कर दिया था। यह आपरेशन शेरनी राधिका के लिए असफल साबित हुआ। और उसी दिन से वह बीमार रहने लगी। तथा उसने खाना पीना छोड़ दिया। जिससे उसे मल्टी ऑर्गन फेलियर जैसी बीमारी फैल जाने से आज उसकी मौत हो गई। यह लॉयन सफारी के निदेशक व विभागीय कर्मचारियों की भारी लापरवाही है। जहां नाइट सेलों में शेरों की सुरक्षा तक नहीं की जाती। मृतक शेरनी राधिका गत सात साल पहले गुजरात के जूनागढ़ सफारी से लायीं गई थी। तथा इस बीच इसने कई शेर के बच्चों को जन्म दिया। इससे पूर्व भी कई शेरों की मौत हो चुकी हैं। तथा सफारी प्रशासन हमेशा अपनी जिम्मेदारी लेने के बजाय उस पर पर्दा डाल देती हैं। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ