जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

इटावा में यमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग नदी में तलाश जारी बढ़े जलस्तर से रेस्क्यू में चुनौती

इटावा कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पुल से एक युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। युवती को नदी में कूदते देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती अचानक पुल से यमुना नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी अवनीश कुमार भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण पुलिस और बचाव टीमों को युवती की तलाश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है और उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस व बचाव टीमें लगातार नदी में उसकी तलाश में जुटी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ