जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में लगा जागरूकता स्टॉल, अधिकारियों ने स्व-गणना में भाग लेने की अपील की वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मिला लाभ सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार

इटावा में नंदी महाराज की मौत रजत यादव उर्फ मिठू पर पशु क्रूरता का आरोप ग्रामीणों में आक्रोश

जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र की बिजौली चौकी अंतर्गत ग्राम ललितपुर में पशु के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि रजत यादव उर्फ मिठू ने नंदी महाराज के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना के बाद नंदी महाराज की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पशुओं के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें