सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्वगीर्य श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और स्वगीर्य श्री सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर भी लगाया PET परीक्षा की व्यवस्थाएं परखने निकले डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला इधर सार्वजनिक शौचालय पर लटका मिला ताला अभ्यर्थी परेशान मड़ैया शिवनारायण में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, भाजपा नेता निशांत चौधरी उर्फ गडसा गिरफ्तार करवाचौथ पर युवा अधिवक्ता जतिन यादव ‘रोमन’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद इटावा में त्योहारों से पहले जाम का झाम, बाजारों में निकलना मुश्किल, स्टेशन जाने वाले यात्रियों की छूट रहीं ट्रेनें तथा जेब कतरों से रहें सावधान

लखनऊ में नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार करके भेजी गईं जेल

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के गादियाना आदर्श विहार में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की कैटल कैचर टीम और पुलिस बल पर पथराव व हमला करने के मामले में पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच में दोनों की घटना में संलिप्तता सामने आई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नगर निगम की टीम गादियाना आदर्श विहार में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मवेशियों को पकड़ने पहुंची थी। टीम ने मौके से 18 भैंसों को पकड़कर वाहनों में चढ़ाना शुरू किया। इसी दौरान कुछ स्थानीय पशुपालकों और अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विरोध के दौरान भीड़ की ओर से नगर निगम कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ पथराव किया गया। पुलिस के अनुसार, बीच-बचाव कराने पहुंचे बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के सिर में पत्थर लगने से चोट आई। इसके अलावा नगर निगम के तीन कर्मचारी भी घायल हुए। पथराव में नगर निगम के चार कैटल कैचर वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पारा पुलिस ने बलवा, हमला, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पारा प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह के अनुसार, घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के दौरान दो युवतियों की सक्रिय भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर खुशबून (24) और आफरीन (26), निवासी गादियाना आदर्श विहार, थाना पारा को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के माध्यम से की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें