जसवन्तनगर के मलाजनी में हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा अनुप्रिया घायल सैफई रेफर पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब श्री शिवपाल सिंह यादव और प्रो. श्री रामगोपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का किया जिक्र एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात्रि में फ्रेंड्स कॉलोनी एवं इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस पिकेट और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया शिवपाल ने अपनी इच्छा से अखिलेश को सौंपी लोहिया ट्रस्ट की कमान बोले सभी गिला-शिकवा भुलाकर 2027 में अखिलेश को फिर बनाएंगे मुख्यमंत्री लवेदी थाना में पुलिस का बड़ा एक्शन 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी फरार

जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बाल अपचारी फरार, टॉयलेट की खिड़की से भागने का शक

इटावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बाल अपचारी फरार

इटावा। राहतपुरा स्थित बाल संरक्षण गृह से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया एक बाल अपचारी शुक्रवार देर रात इमरजेंसी वार्ड से कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। किशोर के फरार होने की जानकारी शनिवार सुबह हुई, जब कर्मचारियों ने उसे उसके बेड पर नहीं पाया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

टॉयलेट जाने के बाद हुआ लापता

जानकारी के अनुसार, रात के समय किशोर ने टॉयलेट जाने की बात कही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह बाथरूम की खिड़की के रास्ते अस्पताल से बाहर निकल गया। सुबह जब कर्मचारी उसके बेड पर पहुंचे तो किशोर वहां नहीं मिला। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर किशोर के अस्पताल से निकलने के संभावित रास्ते और उसके ठिकानों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की जा रही है।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल अपचारी के इमरजेंसी वार्ड से फरार होने की घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बाल अपचारी की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ