हजारों की आस्था का केंद्र बनी शोभायात्रा करीब एक दर्जन झांकियों और बैंड-बाजों के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
दशहरा के पावन अवसर पर हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हर वर्ष की तरह इस बार 12 वीं श्री राम विजय यात्रा शहर के टिक्सी मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा में करीब एक दर्जन झांकियों व बैण्ड-बाजों के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकालकर इसका समापन पक्के तालाब चौराहे पर स्थित भगवान श्री राम के मंदिर पर पूजा-अर्चना कर समाप्त होकर यहां सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य कमल नयनदास जी श्री मणिराज छावनी अयोध्या धाम ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए सभी सनातन धर्म प्रेमियों के साथ अपने विचार प्रकट किये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ राष्ट्रवादी वक्ता व परम पूज्य महंत राघवेशदास वेदान्ती वशिष्ठ पीठाधीश्वर अयोध्या धाम ने शासन से सनातन धर्म बोर्ड बनाने की मांग की। इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्यों जतिन यादव एडवोकेट, शैलेश त्रिपाठी, आशीष जैन, अमित कश्यप, ऋषि, सुधांशु गोस्वामी, सुमित प्रताप सिंह,अर्पित , सोम सविता, विशाल शर्मा, राहुल जैन, अमन सैनी, ओम कान्त गुप्ता, यश जैन का पूर्ण सहयोग रहा। इस शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064