
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवन्तनगर विधायक श्री शिवपाल सिंह यादव ने दशहरा के पावन पर्व पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज यहां अपने आवास पर एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के अंदर घुसे अहंकार रुपी रावण को समाप्त करने के लिए वे आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बसरेहर में चल रही रामलीला में रावण फूंकने जायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी बेरोजगार युवाओं की नौकरी छीन ली। उन्हें ठेकेदारों के अधीन 8 से 10 हजार रुपये की प्राइवेट नौकरी करने पर मजबूर कर दिया। वह इतने पैसे से अपना घर चला पायेगा। यह सरकार झूठ बोलकर हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करके सम्प्रदायिक की आग में झोकर नफरत की राजनीति करती हैं। यह SIR के बहाने वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहती है। इसलिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत कर दिया है कि वह किसी का वोट न कटने दें। वह स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध करते हुए सड़कों पर उतरा हुआ और पूरी बीजेपी ज्ञानेश कुमार को बचा रही। यह चुनाव बिहार, बंगाल का नहीं है यह उत्तर प्रदेश का चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही हैं। अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में जितने काम किये उतने काम किसी भी सरकार में नहीं हुए हैं। सपा जो कहती हैं वह करती सपा सरकार में सबसे पहले युवाओं को स्थायी नौकरी व 300 यूनिट बिजली फ्री हर उपभोक्ताओं को देंगे। यह भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी कराती है। यह चोरों की सरकार है। भगवान राम इनका विनाश करेंगे। इसलिए दशहरा के दिन रावण के रूप में मोदी व योगी का अहंकारी रावण का पुतला जलायेंगे।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064