इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले— ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए’

इटावा में धूमधाम से निकली 12वीं श्रीराम विजय यात्रा, सनातन धर्म सम्मेलन में उठी सनातन धर्म बोर्ड बनाने की मांग

हजारों की आस्था का केंद्र बनी शोभायात्रा करीब एक दर्जन झांकियों और बैंड-बाजों के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

दशहरा के पावन अवसर पर हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हर वर्ष की तरह इस बार 12 वीं श्री राम विजय यात्रा शहर के टिक्सी मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा में करीब एक दर्जन झांकियों व बैण्ड-बाजों के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकालकर इसका समापन पक्के तालाब चौराहे पर स्थित भगवान श्री राम के मंदिर पर पूजा-अर्चना कर समाप्त होकर यहां सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य कमल नयनदास जी श्री मणिराज छावनी अयोध्या धाम ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए सभी सनातन धर्म प्रेमियों के साथ अपने विचार प्रकट किये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ राष्ट्रवादी वक्ता व परम पूज्य महंत राघवेशदास वेदान्ती वशिष्ठ पीठाधीश्वर अयोध्या धाम ने शासन से सनातन धर्म बोर्ड बनाने की मांग की। इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्यों जतिन यादव एडवोकेट, शैलेश त्रिपाठी, आशीष जैन, अमित कश्यप, ऋषि, सुधांशु गोस्वामी, सुमित प्रताप सिंह,अर्पित , सोम सविता, विशाल शर्मा, राहुल जैन, अमन सैनी, ओम कान्त गुप्ता, यश जैन का पूर्ण सहयोग रहा। इस शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें