इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले— ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए’

कालीवाहन मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने माता कालीवाहन मंदिर पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी श्री यशवंत सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें