
जनपद इटावा के थाना पछायगाँव में स्थित प्राचीन मां संकटा देवी मंदिर पर नवरात्रि पर्व के अवसर पर यहां दर्शन करने आयीं जसवन्तनगर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं सर्राफा व्यवसायी राकेश पाल की पत्नी सुषमा देवी पूर्व सभासद व उनकी पुत्रवधू निशी पाल की भारी भीड़ के दौरान किन्हीं अज्ञात बदमाशों ने धक्का देकर सास की दो तोलें की जंजीर व बहु का दो तोलें का मंगलसूत्र तोड़कर ले गये। इस घटना से दोनों महिलाएं घबरा गई और मंदिर प्रशासन से शिकायत की। भाजपा नेता के भाई राजेश पाल ने बताया कि उनकी भाभी इस घटना की रिपोर्ट लिखाने थाने गई तो थाना पुलिस ने उल्टा जबाब देते कहा कि मंदिर पर इतना सोना पहनकर क्यों आतीं हो और थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ये कैसी विडम्बना है कि कोई महिला मंगलसूत्र पहनकर दर्शन नहीं कर सकती। ये थाना पुलिस पर कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता। बताया गया है कि यह मां संकटा देवी मंदिर पर जो भक्तों के संकट दूर होने पर मन्नत के तौर पर महिलाएं यहां पर संकटिया खिलाने आती है। इतना ऐतिहासिक मंदिर होने के बावजूद यहां मंदिर परिसर पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगें हैं जबकि नवरात्रि पर यहां हजारों भक्तों की भीड़ मंदिर पर दर्शन के लिए भक्त आते हैं।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064